फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पूर्व एसडीएम पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
फोटो 39 विवेक राजपूत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज तहसील में जुलाई 2024 को उजागर हुआ बहुचर्चित जमीन बंदरबांट घोटाले में फंसे पूर्व एसडीएम विवेक राजपूत पर अब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

आगरा विजिलेंस सेक्टर में उनके खिलाफ इंस्पेक्टर रविशंकर पांडेय ने मुकदमा दर्ज कराया है। विवेक राजपूत वर्तमान में रायबरेली की ऊंचाहार तहसील में तैनात हैं।
दरअसल, रुधैनी गांव की 75 बीघा जमीन के फर्जीवाड़े और परिजनों-करीबियों के नाम रजिस्ट्री कराने की शिकायतों के बाद शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने अधिकारी की संपत्ति की खुली जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

विजिलेंस की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि पद पर रहते हुए विवेक राजपूत की अनुमानित आय 38.87 लाख थी, जबकि उनके द्वारा परिसंपत्तियों के अर्जन और रखरखाव पर कुल 1.09 करोड़ से अधिक खर्च किए गए। वैध आय से 182% यानी 70.92 लाख अधिक के इस अतिरिक्त खर्च का अधिकारी कोई संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके। शासन की संस्तुति पर विजिलेंस थाना आगरा में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें