फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर घर वापसी की मारामारी: बसों व ट्रेनों में धक्का-मुक्की, जाम में फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
102, टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के इंतजार में खडे़ रेलयात्रीसंवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुभाष तिराहे पर वाहनों को भटकीं बहनें, टूंडला व फिरोजाबाद स्टेशन पर दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर रूट की ट्रेनों में उमड़ा सैलाब
विज्ञापन


फिरोजाबाद/टूंडला। भैया दूज मनाने के बाद बृहस्पतिवार को घर वापसी और काम पर लौटने वालों की भीड़ से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार को चौथ होने के कारण अधिकांश बहनें बृहस्पतिवार को ही लौट रही थीं। रोडवेज बसें फुल होने से सुभाष तिराहे पर बहनें वाहनों के लिए भटकती रहीं, जिसका फायदा उठाकर प्राइवेट चालकों ने मनमाना किराया वसूला। हाईवे और जाटवपुरी, आसफाबाद, नगला बरी व सुहागनगर चौराहे पर दिन भर लगे जाम में एंबुलेंस तक फंस गई। इससे 1 घंटे का सफर ढाई से 3 घंटे में पूरा हुआ।
विज्ञापन


ट्रेनों में सीट को लेकर गिरे और झगड़े यात्री
फिरोजाबाद और टूंडला रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, अलीगढ़, मथुरा, इटावा, कानपुर और गाजियाबाद मेमू पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा। टूंडला स्टेशन पर सीट पर बैठने की जल्दबाजी में कुछ यात्री गिर गए, तो कुछ आपस में झगड़ते नजर आए। यात्री दिनेश कुमार और सुकांत शर्मा ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों की हालत बेहद खराब है। अत्यधिक भीड़ देख कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। व्यवस्था संभालने में जीआरपी व आरपीएफ मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें