फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-205-मृतक रतनेश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बाइक से घर लौट रहे युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। मृतक के चाचा ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना अरांव क्षेत्र के गांव बैजुआ खास निवासी रतनेश कुमार उर्फ सावरिया (24) किसी काम से बाइक लेकर मक्खनपुर आया हुआ था। वह बाइ गत 16 फरवरी की रात 9 बजे करीब घर वापस लौट रहा था। जब वह आरौंज के समीप पहुंचा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। घटना की तहरीर मृतक के चाचा लख्मीचंद्र निवसी गांव बैजुआ ने थाना पुलिस को दी है।

-
सड़क पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

शिकोहाबाद। सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयूपुर निवासी कन्हैयालाल (62) वर्ष गत 16 फरवरी की शाम सात बजे करीब सड़क पार कर रहे थे। तभी रामलीला मैदान के पास किसी अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की तलाशी में मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान की। इंस्पेक्टर ने बताया कि सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें