जसराना। पत्नी के साथ बाइक से शादी समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की पत्नी और दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गंभीर होने पर युवक को रेफर कर दिया।
थाना जसराना के गांव नगला जाट निवासी 40 वर्षीय रवि अपनी पत्नी विनीता के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। थाना जसराना के जसराना औंछा मार्ग के बड़ा गांव पुल के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। आपस में बाइकों के टकराने से पति पत्नी के साथ दूसरी बाइक पर सवार दुर्वेश नगला भीटी थाना जसराना घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सक ने रवि को मृत घोषित कर दिया। अपने सामने पति की मौत होने पत्नी का बुरा हाल हो गया।