फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में एजेंसी स्वामी की मौत, मैकेनिक गंभीर

विज्ञापन
मृतक विपिन यादव का फाइल फोटो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र में नौशहरा हाईवे पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में नगला खंगर स्थित होंडा कंपनी के एजेंसी स्वामी की मौके मौत हो गई। उनके साथ बैठा मैकेनिक गंभीर घायल है। गलत दिशा से आ रहे एक ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी जिसके बाद अनियंत्रित हुई बाइक को टैंकर ने रौंद दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला ताले निवासी विपिन यादव (35) को एक सप्ताह पहले ही नगला खंगर में होंडा कंपनी की एजेंसी मिली थी। मंगलवार शाम शिकोहाबाद आए थे। मैनपुरी चौराहा स्थित होंडा एजेंसी से एक ग्राहक के लिए नई बाइक लेकर अपने मैकेनिक रामनिवास (42) के साथ वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब पौने सात बजे जब वे नौशहरा हाइवे पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में विपिन यादव की मौके पर मौत हो गई। मैकेनिक रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। विपिन यादव एजेंसी संचालन के साथ-साथ बैंक ऑफ इंडिया में लेनदेन का कार्य भी देखते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस को तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें