फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्मार्ट सिटी के दावों की दुर्गेश नगर में खुली पोल, गंदे पानी की सप्लाई से जनता परेशान

विज्ञापन
फोटो 4, दुर्गेश नगर के घरों में पहुंचा, गंदा पानी।संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्मार्ट सिटी के दावों के बीच रसूलपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 47, दुर्गेश नगर में बदहाली का मंजर है। मोहल्ले की आधा दर्जन गलियों के करीब 150 से अधिक घरों में पिछले कई दिनों से गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। स्थिति यह है कि लोग सरकारी पानी को हाथ लगाने से भी डर रहे हैं और दुकानों से पानी खरीदकर पीने को विवश हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद नुरूल हुदा लाला राईन के अनुसार, दुर्गेश नगर और किशन नगर की अधिकांश गलियों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। पेयजल की पाइप लाइनें नालियों की गंदगी के बीच से गुजर रही हैं। पुरानी पाइप लाइनों में जगह-जगह लीकेज होने के कारण नालियों का गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है। इससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। पार्षद ने बताया कि बृहस्पतिवार को जलकल विभाग के अधिकारियों से फिर से शिकायत की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन विभाग समस्या के निदान को लेकर गंभीर नहीं है। जलकल विभाग की इस उदासीनता का खामियाजा आम जनता को आर्थिक और शारीरिक रूप से भुगतना पड़ रहा है।

दुर्गेश नगर में गंदे पानी की शिकायत मिली है। क्षेत्रीय जेई को मौके पर भेजा गया है। शुक्रवार को टीम भेजकर पाइप लाइन के लीकेज को चिन्हित किया जाएगा और पानी का नमूना (सैंपल) लिया जाएगा ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश कुमार, एक्सईएन जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें