फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ग्रेप लागू होने पर भी उड़ रही धूल, प्रदूषण बोर्ड ने विभागों को थमाए नोटिस

विज्ञापन
फोटो 11बृहस्पतिवार सुबह क्लब चौराहा के समीप उपरिगामी पुल के नीचे उड़ते धूल के गुबार। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्दी की दस्तक के साथ ही हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ग्रेप योजना लागू कर दी गई है, इसके बावजूद धरातल पर प्रदूषण नियंत्रण के मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में निर्माण कार्यस्थलों और मुख्य मार्गों पर उड़ती धूल और धुंध जैसी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है और प्रमुख कार्यदायी संस्थाओं को कड़े नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

ताज ट्रेपेजियम जोन क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता की निगरानी और पीएम-10 जैसे हानिकारक तत्वों पर लगाम कसने के लिए ग्रेप सिस्टम लागू किया गया है। लेकिन इसके बावजूद सीएनडीएस के अधीन संचालित सड़क, सर्विस रोड नवीनीकरण और नाला निर्माण कार्यस्थलों पर खुले में पड़ी मिट्टी, मौरंग और निर्माण अपशिष्टों (मलबे) के कारण हवा में धूल के कण तैर रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह गांधी पार्क, नगर निगम के सामने आगरा रोड, क्लब चौराहा सर्विस रोड और कोटला चुंगी आदि क्षेत्रों में सड़कों पर झाड़ू लगने के दौरान धूल के गुबार उड़ते दिखे, जिससे राहगीर और दुकानदार खासे परेशान नजर आए। सीपीसीबी के वर्ष 2023 के सर्वे के मुताबिक फिरोजाबाद में 12 स्थल हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिनमें क्लब चौराहा, कोटला चुंगी, जलेसर रोड, ककरऊ कोठी, बंबा बाईपास चौराहा, नगला भाऊ, आसफाबाद, लालपुर और राजा का ताल शामिल हैं। इन क्षेत्रों में धूल के कणों की भारी भरमार है।

सर्दी में धूल के कणों पर अंकुश लगाना प्राथमिकता है। कई विभागों व निर्माण कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी किए हैं। सभी को नियमित पानी का छिड़काव कराने, लकड़ी, कोयला व कचरा जलाने जैसी प्रवृत्तियों पर रोक को अभियान चलाने की सलाह दी गई है। नियमों की अनदेखी पर सीधी रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय भेजी जाएगी। - भुवन चंद, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें