फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्लॉट बेचकर पैसा हड़पने का आरोप जमीन स्वामी सहित तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। एक कॉलोनाइजर से करीब एक करोड़ रुपये खर्च कराने और जमीन पर करोड़ों की प्लाट बिक्री कराने के बाद जमीन स्वामी बैनामा करने से मुकर गए। टूंडला पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जमीन स्वामी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत गनपति किंग्स कंट्री अपार्टमेंट निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने भाई मनमिंदर सिंह निवासी कैलाश बिहार कॉलोनी, टूंडला के साथ मिलकर जीत एंटरप्राइजेज नाम से कंपनी चलाते हैं। उन्होंने आगरा निवासी राधा पालीवाल के साथ गांव बसई स्थित उनकी जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने का सौदा किया था। समझौते के अनुसार, कॉलोनाइजर को जमीन स्वामी को 11 करोड़ रुपये देने थे और बाकी लाभ खुद रखना था। कॉलोनाइजर सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि उन्होंने जमीन पर सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए। उन्होंने वहां 12 करोड़ रुपये के प्लॉट बेच दिए और पूरी रकम जमीन स्वामी के पास पहुंच गई। लेकिन जैसे ही काम पूरा हुआ, जमीन स्वामी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
धोखाधड़ी की शिकायत पहले स्थानीय पुलिस से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के कड़े रुख के बाद टूंडला पुलिस ने आरोपी राधा पालीवाल, सत्यप्रकाश पालीवाल और यश पालीवाल निवासी आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 16बी, आगरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें