फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मारपीट पीड़ित बुजुर्ग को आश्रम से निकालने की धमकी

विज्ञापन
107, वृद्ध इंद्रपाल संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
टूंडला। समाज कल्याण विभाग की ओर से टूंडला के गांव बन्ना में संचालित वृद्धाश्रम में मंगलवार रात टीवी चलाने को लेकर हुए विवाद में वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटने की शिकायत करने पर पीड़ित इंद्रपाल को अब वृद्धाश्रम प्रबंधन ने आश्रम से निकालने की धमकी दी जा रही हैं। इंद्रपाल ने बताया कि उन पर तीन लोगों ने हमला किया था। इसकी शिकायत करने पर प्रबंधक और वार्डन अपनी कमियां छिपाने के लिए उन्हें वृद्धाश्रम से बाहर निकालने की धमकी दे रहे हैं। रिश्तेदारों को भी सूचना भेजकर उन्हें ले जाने को कह दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित वृद्ध ने बताया कि उनकी दो बेटियां थीं, जिनकी शादी हो चुकी है। इस दुनिया में मेरे सिर पर छत का सहारा सिर्फ यह वृद्धाश्रम ही था, लेकिन अब कर्मचारी मुझ पर झूठा आरोप लगाकर बाहर निकाल रहे हैं। बेबस और विचलित बुजुर्ग ने रोते हुए अपने साथ हुई इस बदसलूकी और अन्याय के खिलाफ जांच की गुहार अधिकारियों से लगाई है। मामले में प्रबंधक अनमोल शर्मा ने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी ने उन्हें ऐसे बुजुर्ग आश्रम में न रखने के लिए बोला था। उन्हें आश्रम से निकाला नहीं गया है। अब वे सभी के साथ मिलजुलकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें