फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मथुरा से जुड़ेगी बाबा नीम करोरी की जन्मस्थली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कांच नगरी के धार्मिक पर्यटन के लिए एक सुखद खबर है। विश्वविख्यात संत बाबा नीम करोरी की जन्मस्थली अकबरपुर को अब वृहद ब्रज सर्किट के जरिए मथुरा से जोड़ा जाएगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इस पूरे रूट का विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने का आदेश विभाग को दिया है। इस योजना के साकार होने से फिरोजाबाद का अकबरपुर सीधे तौर पर मथुरा और बटेश्वर के पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से उभर कर आएगा।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, प्रस्तावित योजना के तहत फिरोजाबाद के अकबरपुर स्थित बाबा नीम करोरी के पैतृक गांव और मंदिर को आगरा के ऐतिहासिक बटेश्वर से जोड़ा जाएगा और वहां से यह सीधा मार्ग मथुरा को कनेक्ट करेगा। इससे मथुरा-वृंदावन आने वाले लाखों श्रद्धालु अब सुगमता के साथ बाबा नीम करोरी की जन्मस्थली के दर्शन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस सर्किट को इस तरह विकसित किया जाए कि यात्रियों को बेहतर सड़कें, विश्राम गृह और जनसुविधाएं मिल सकें। इस कॉरिडोर के बनने से न केवल धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें