फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट और बिना कार्य के वेतन लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी पर फर्जी चिकित्सा प्रमाणपत्र बनवाकर लंबे समय तक बिना कार्य किए वेतन लेने का गंभीर आरोप है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


डॉ. बृजमोहन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद, ने 31 जुलाई 2025 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण की। इसके बाद उन्होंने 1 अगस्त 2025 को जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में योगदान आख्या प्रस्तुत की और 20 अगस्त 2025 तक कार्य किया। आरोप है कि इसके बाद 21 अगस्त 2025 से उन्होंने घर पर रहना शुरू कर दिया और फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाकर स्वयं को बीमार बताने लगे। आरोप है कि 1 सितंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक उन्होंने बिना किसी कार्य के घर बैठे वेतन लिया। इसके बाद 1 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक का भी फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाया और उसी के आधार पर वेतन प्राप्त करते रहे। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 1 अगस्त 2025 से 23 मार्च 2026 तक इस अवधि में संबंधित अधिकारी ने किसी भी कार्यालय चाहे जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद हो या मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय फिरोजाबाद में कोई कार्य नहीं किया। यह भी आरोप है कि इस दौरान लिया गया पूरा वेतन बिना कार्य के लिया गया और प्रस्तुत किए गए चिकित्सा प्रमाण पत्र जसराना से ओपीडी का पर्चा मात्र है।



वर्जन

शिकोहाबाद में कंसल्टेंट के रूप में संबद्ध हुए थे। 12 दिन काम किया, इसके बाद अनुपस्थित हो गए। गत 29 सितंबर को ओपीडी जसराना का पर्चा दिखाया, मेडिकल प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया। शासन से अब इनकी पोस्टिंग कंसल्टेंट के रूप में हाथरस में हो गई है, लेकिन शिकोहाबाद से कार्यमुक्त नहीं हुए हैं। इसका पत्र सीएमओ फिरोजाबाद को भेज दिया गया है। इन्होंने एक माह का ही वेतन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. आरसी केशव, सीएमएस, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें