फिरोजाबाद। जेड़ाझाल परियोजना से जुड़ी टंकी की लाइन में बृहस्पतिवार की सुबह लीकेज हो गया। मुख्य लाइन में लीकेज के कारण हिमांयूपुर स्थित कई गलियों के घरों में पानी नहीं पहुंचा। हिमांयूपुर स्थित उपरिगामी पेयजल टंकी की लाइन बृहस्पतिवार की सुबह लीकेज हो गया। जेड़ाझाल परियोजना से जुड़ी पाइप लाइन में लीकेज के चलते हिमांयूपुर स्थित कई गलियों के 150 से अधिक घरों में सुबह और शाम पाली में पानी नहीं पहुंचा। एक्सईएन जलकल सतीश कुमार के मुताबिक उपरिगामी टंकी हिमांयूपुर से जुड़ी पाइप लाइन में लीकेज की शिकायत के बाद मरम्मत कार्य के लिए टीम भेजी गई है।