फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तिलक नगर में महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत तिलक नगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के परिजनों ने अपने ही रिश्तेदारों पर पुरानी रंजिश के कारण हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस जांच में महिला द्वारा भेजा गया अंतिम व्हाट्सएप वॉयस मैसेज एक महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, घटना के समय परिवार के सदस्य अपने-अपने कार्यों पर गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर के समय महिला का एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद परिजन तुरंत घर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। परिजनों का कहना है कि पैतृक मकान को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था और इसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया।

परिजनों से औपचारिक तहरीर प्राप्त होने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा व्हाट्सएप वॉयस मैसेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें