फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वास्थ्य रैंकिंग में फिरोजाबाद प्रदेश में सातवें स्थान पर चमका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग में फिरोजाबाद ने सातवां स्थान हासिल किया है। सितंबर 2026 की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड रिपोर्ट के अनुसार, जिले का कंपोजिट स्कोर 0.65 रहा, जो पिछले महीने की तुलना में 6.15 प्रतिशत अधिक है। गर्भवती महिलाओं की एचआईवी स्क्रीनिंग और बच्चों के पूर्ण टीकाकरण में जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

परिवार नियोजन कार्यक्रम में भी जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा। स्थायी परिवार नियोजन विधि अपनाने में दूसरा और अस्थायी परिवार नियोजन विधियों के इस्तेमाल में तीसरा स्थान मिला है। ब्लॉकवार रैंकिंग में कोटला (नारखी) और मदनपुर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। शिकोहाबाद तीसरे, एका चौथे, अरांव पांचवें, खैरगढ़ (हाथवंत) छठे और फिरोजाबाद ब्लॉक सातवें स्थान पर रहा। जसराना आठवें, टूंडला नौवें और फिरोजाबाद नगरीय दसवें स्थान पर रहे। कोटला (नारखी) ने अगस्त की तीसरी रैंक से सुधार कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि शिकोहाबाद पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंचा। इसके विपरीत जसराना अगस्त में पहले स्थान पर था, लेकिन सितंबर में आठवें स्थान पर खिसक गया।

रिपोर्ट में संस्थागत प्रसव और अन्य स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार की जरूरत भी सामने आई है। जिले की सिजेरियन प्रसव संबंधी रैंकिंग 69वीं और क्षय रोग के अपेक्षित मामलों के सापेक्ष नोटिफिकेशन में 27वीं रही। स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग में और सुधार के लिए कमजोर प्रदर्शन वाले ब्लॉकों में विशेष प्रयास किए जाएंगे।- डॉ रामबदन राम, सीएमओ फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें