फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मोबाइल और गाड़ी का लालच दे किशोर से चोरी करा लिए 550 ग्राम सोने के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय किशोर को ठाठ-बाट, महंगी गाड़ी और मोबाइल का लालच देकर अपने ही घर से 550 ग्राम सोने के गहने चोरी कराने का मामला सामने आया है। बच्चे के व्यवहार में बदलाव और हाथ में नया मोबाइल देखने के बाद परिजनों को शक होने पर मामले का खुलासा हुआ। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अरांव रोड स्थित एक कंफेक्शनरी शॉप के संचालक मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र निवासी किसान व ट्रांसपोर्टर पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका 13 वर्षीय बेटा पास के कंफेक्शनरी शॉप पर सामान लेने जाता था। आरोप है कि दुकान मालिक, उसकी मां और उनके एक अन्य साथी ने मिलकर उनके बेटे को अपने जाल में फंसा लिया और लालच दिया कि अगर वह घर में रखे सोने-चांदी के गहने धीरे-धीरे निकालकर ले आएगा, तो उसे वे लोग एक महंगी गाड़ी और मनपसंद मोबाइल दिला देंगे। इससे समाज में उसका जलवा बन जाएगा। आरोपियों की बातों में आकर किशोर ने धीरे-धीरे एक माह में घर की तिजोरी से करीब 550 ग्राम सोने के गहने चोरी कर आरोपियों को दे दिए। चोरी हुए गहनों में सोने की तीन सीतारानी, दो दस्तें, एक हाथफूल और बच्चे के गले का सोने का ओम आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें