फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को अधिवक्ताओं का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला बार एसोसिएशन की बैठक नीरज यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें देश के प्रमुख शिक्षाविद, पर्यावरणविद् और इंजीनियर सोनम वांगचुक की ओर से दिल्ली में की जा रही भूख हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने देश के विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से भी आह्वान किया कि वे देशहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोनम वांगचुक के इस आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन प्रदान करें। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने सोनम वांगचुक को सलाह दी कि वे भूख हड़ताल पर बैठने के बजाय आंदोलन को किसी अन्य लोकतांत्रिक और रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ाएं।
सभी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। समर्थन देने वालों में अब्दुल सलाम, धर्म सिंह यादव, प्रेम सागर, शेर सिंह राजपूत, श्रीनिवास, कुंवर बहादुर सिंह, अंशुमान चतुर्वेदी, आनंद गौतम, धर्मेंद्र सिंह, उमेश कुमार ओझा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें