फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला मथुरा नगर गली नंबर 6 में बृहस्पतिवार देर शाम ई-रिक्शा चालक टिंकू कश्यप (40) ने अपने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मथुरा नगर गली नंबर 6 निवासी टिंकू कश्यप (40) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। बृहस्पतिवार को वह अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर लटक गया। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शोर-शराबा होने पर आसपास के पड़ोसियों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है
- रवि कुमार त्यागी, प्रभारी निरीक्षक, थाना उत्तर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें