टूंडला। रेल प्रशासन पूर्वांचल के महापर्व छठ पूजा पर नियमित ट्रेनों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यह ट्रेन एक-एक फेरे के साथ खातीपुरा-रंगिया के बीच चलाई जाएंगी। इस स्पेशल ट्रेन के चलने से टूंडला व आसपास के रेलयात्रियों को लाभ मिलेगा।
प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 09731 खातीपुरा-रंगिया स्पेशल ट्रेन खातीपुरा से 14 नवंबर शनिवार सुबह 07:40 बजे खातीपुरा से चलेगी। जो दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह आगरा होकर दोपहर 01:30 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। 10 मिनट ठहराव के बाद गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन बख्तियारपुर, मोकामा, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, बरपेटा रोड, होकर रविवार देर रात 11:00 बजे रंगिया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09732 रंगिया-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन रंगिया से 16 नवंबर सोमवार सुबह 06:00 बजे चलेगी। जो इसी क्रम में होकर अगले दिन शाम 04:20 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। 10 मिनट ठहराव के साथ खातीपुरा के लिए रवाना हो जाएगी।