फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से जमे बाबुओं के पटल में किया फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग ने बडी संख्या में फेरबदल किए हैं। कई वर्षों में एक ही पटल पर जमे बाबूओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। पटल बदले जाने से बीएसए कार्यालय में दिन भर कई चर्चाएं रही। कई बार शासन के आदेश के बाद लिपिक अपना पटल छोड़ने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अरविंद पाठक ने बताया कि अरांव ब्लॉक के वरिष्ठ लिपिक आबाद मुहम्मद को फिरोजाबाद का पटल दिया है। अखिलेश सिंह को फिरोजाबाद से हटाकर खैरगढ़, जसराना के लिपिक संजीव कुमार को मदनपुर ब्लॉक का चार्ज दिया है। टूंडला के सुनील कुमार को नारखी और सुधीर कुमार को नारखी से हटाकर टूंडला का पटल दिया है। राजेश कुमार सिंह को खैरगढ़ से हटाकर एका और मदनपुर से हटाकर प्रवीन कुमार को जसराना की जिम्मेदारी दी है। एका से शिवली को हटाकर अरांव ब्लॉक का पटल दिया है। बीएसए ने बताया कि शासन के आदेश पर पटल बदले गए हैं। तत्काल रूप से नए पटल का चार्ज लेने के आदेश दिए हैं।
शिकायत पर कंप्यूटर ऑपरेटर और लेखाकार के पद बदले
फिरोजाबाद। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. शौर्यदेवमणि यादव की शिकायत पर डीएम ने कार्रवाई की है। डीएम ने ब्लाक संसाधन केंद्र पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर और लेखाकार को अन्य ब्लॉकों में ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. शौर्यदेव ने ऑपरेटरों के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत की थी। इसके बाद डीएम ने तुरंत ही सहायक लेखाकार और कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने की संस्तुति की। नौ कंप्यूटर ऑपरेटर और आठ सहायक लेखाकार को दूसरे ब्लॉकों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें