फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन आज, रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/ टूंडला। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन आठ जुलाई बृहस्पतिवार को दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक सभी नौ ब्लॉकों में दाखिल किए जाएंगे। पुलिस एवं प्रशासन ने नामांकन के दौरान सभी ब्लॉकों पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं की है। नामांकन स्थल पर प्रत्याशी एवं प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बुधवार को सभी नौ ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की बिक्री का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन

फिरोजाबाद ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी एवं पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत ने कहा कि सदर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आठ नामांकन बिक्री हुए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायन यादव, उनके भाई ओमप्रकाश यादव, सपा प्रत्याशी इंद्रपाल सिंह एवं मालती देवी, मीरा देवी ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। एका ब्लॉक में ज्योतिकिरण पत्नी मानवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रमुखी देवी पत्नी जसराम ने नामांकन पत्र खरीदे है। खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार टूंडला ने बताया कि तीन लोग पांच पर्चे खरीद कर ले गए हैं। दो लोग दो-दो के सेट और एक व्यक्ति एक सेट खरीदा है।
शिकोहाबाद बीडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया ब्लॉक प्रमुख के चार प्रत्याशियों ने नामांकन खरीदे हैं। इसमें विष्णु पाराशर, योगेंद्र सिंह, कुमारी प्रिया व रूबी यादव पत्नी शांति यादव शामिल है। नारखी ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी पीडी डीआरडीए देवेंद्र प्रताप ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सविता चक ने दो, नीतू सेठ पत्नी जगन सेठ व शशि देवी पत्नी सतीश चंद्र ने एक-एक नामांकन पत्र खरीदे है। हाथवंत ब्लॉक में पांच प्रत्याशियों ने सात नामांकन पत्र खरीदे। इसमें सुरेशचंद्र एवं स्वाति चौहान ने दो-दो सेट, दिनेश यादव, सतेंद्र यादव व अनिल कुमार ने एक-एक नामांकन पत्र खरीदे है। अरांव ब्लॉक के बीडीओ डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के छह नामांकन तीन प्रत्याशियों ने खरीदे थे। इसमें कमलेश राजपूत दो, सचिन कुमार एवं राजेश कुमार ने दो-दो नामांकन खरीदे है।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो थाना प्रभारी फोर्स के साथ रहेंगे मुस्तैद
फिरोजाबाद। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान जिले के नौ ब्लॉकों में दो-दो थाना प्रभारियों को तैनात किया है। इसके साथ प्रत्येक ब्लॉक में लाइन का फोर्स के अलावा पीएसी को तैनात किया जाएगा। संबंधित क्षेत्र के सीओ सुरक्षा व्यवस्था की कमान को संभालेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान जो नियम हैं प्रत्याशी, प्रस्तावक को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें