फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: गणेश नगर बना हॉट स्पॉट, कंट्रोल रूम से मरीजों की निगरानी, पुलिस लाइन में फिर कोरोना ने दस्तक दी

Thu, 06 Jan 2022 09:43 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, गणेश नगर हॉटस्पॉट बना है, यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को दवाओं की किट बांटी हैं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस ने सील किया क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागनगरी में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में सात और लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। अब जिले में एक्टिव केस बढ़कर 25 हो गए हैं। वहीं मरीजों की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। अधिकांश मरीज बाहर से आए हुए हैं।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के मोहल्ला कटरा मीरा में 23 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। युवती दिल्ली से यात्रा कर लौटी है। वही, शिकोहाबाद के राहत गली में 17 वर्षीय किशोरी, सरस्वती नगर में 13 वर्षीय बालिका को कोरोना की पुष्टि हुई। टूंडला के शिवपुरी में 40 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। दिल्ली से फिरोजाबाद शहर आई 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
पुलिस लाइन में फिर कोरोना ने दस्तक दी
पुलिस लाइन में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। 54 वर्षीय पुलिसकर्मी कोरोना का शिकार हो गया। शहर के माता वाला बाग में भी 38 वर्षीय युवक को कोरोना की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। सीएमओ ने कहा कि यदि किसी में कोरोना के लक्षण है तो तुरंत जांच कराएं।
विज्ञापन

मरीजों के घर जाकर दवा किट उपलब्ध कराई
मंगलवार देर रात कोरोना संक्रमित मिले मरीजों के घर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें दौड़ती नजर आईं। टीमों ने मरीजों के घर जाकर दवा किट उपलब्ध कराई। वहीं बुधवार को मरीजों के संपर्क वाले लोगों के सैंपल लिए।
 हॉटस्पॉट बन चुके गणेश नगर में बाहर से आ रहे लोग संक्रमित मिले हैं। साथ ही प्रवासियों के संपर्क में आ चुके परिवारीजन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में बिना जांच कराए घर लौटे प्रवासी स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्द बन गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें देहात क्षेत्रों में सक्रिय कर दी गई हैं। तीसरी लहर में कोरोना के आठ मामले मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने गणेश नगर में कोरोना के आठ संक्रमित मिलने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कोरोना मरीजों के घर जाकर दवा किट उपलब्ध कराई। वहीं कंट्रोल रूम से भी मरीजों का हालचाल पूछा जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें