सांसद को ज्ञापन देते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर रखने की मांग उठने लगी है। मंगलवार को बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष ऋषभ मिश्रा के नेतृत्व में सांसद चंद्रसेन जादौन के आवास पर पहुंचा।
सांसद चंद्रसेन जादौन ने आश्वासन दिया कि इस मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाया जाएगा। सांसद को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। महानगर अध्यक्ष ऋषभ मिश्रा ने कहा कि फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर था। नाम बदलकर फिरोजाबाद कर दिया। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि हमारे शहर को पुराना लौटाया जाए।
इससे हमारे शहर के इतिहास के बारे में पता चल सके। सांसद को 30 अगस्त को आयोजित होने वाले गौ सेवकों एवं कारसेवकों के सम्मान समारोह में आने के लिए आमंत्रण दिया। इस दौरान प्रांत गौरक्षा प्रमुख वीनेश शर्मा, ओमप्रकाश, लालू चौधरी, दिनेश भारद्वाज, उज्जवल उपाध्याय, अर्पित मिश्रा, रिंकू आदि रहे।