फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: एथिलीन गैस से अवैध रूप से पकाया जा रहा था केला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

एथिलीन गैस से पकाया जा रहा था केला
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नवरात्रि पर चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को इंडस्ट्रियल एरिया मे केला पकाने की यूनिट पर छापेमारी की गई। मौके पर एथिलीन गैस से बिना मानक के केला पकाते हुए पाया गया। जबकि केला स्टोर करने का लाइसेंस लिया गया था। मौके पर काफी गंदगी मिली। बिना लाइसेंस व्यवसाय पर नोटिस भेजकर मुकदमा दर्ज करने कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में शुभम एग्रो प्रालि. फर्म में छापेमारी की। यहां केला स्टोर करने का लाइसेंस लिया गया था। जो एक्सपायर हो गया था। वहीं केला एथिलीन गैस से अवैध रूप से पकाया जा रहा था। इधर टीम ने गुलाब जामुन का नमूना ओपी किराना से एकत्र किया। करौली मंदिर स्थित प्रसाद विक्रेताओं एवं निर्माताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाहा ने कहा कि प्रसाद विक्रय में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ न करें। मिल्क केक मावा और चीनी से बनाएं। मिल्क केक में सूजी की मिलावट ना हो। दुकानों पर पंजीकरण प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी प्रदर्शित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें