फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

मक्खनपुर के गांव धुनपई में ई रिक्शा लूटने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग, दो मौके से भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ई-रिक्शा लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की मक्खनपुर पुलिस से मंगलवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। पुलिस की एक गोली एक बदमाश के पैर में लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया। दो बदमाश मौके से भाग गए। घायल बदमाश का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि सांतीपुल के समीप से बदमाशों ने ई रिक्शा चालक को लूट लिया है और वह ई रिक्शा लेकर भाग रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया। गांव धुनपई के समीप अपने आप को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली बदमाश हाशिम निवासी अशरफगंज नैनी ग्लास चौराहा के पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। बदमाश के गोली लगते ही उसके साथियों ने भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीछा कर हाशिम के साथी गोलू कुमार निवासी बरालोकपुर थाना चौबिया इटावा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि साबिर निवासी डेरा बंजारा नारखी व मोहम्मद फैजान निवासी अशरफगंज मुकीम होटल के पास थाना रसूलपुर भाग जाने में सफल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया ई रिक्शा, दो तमंचा और कारतूस बरामद किए गए है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में मिला दिया करते थे नशे की गोलियां
पकड़े गए बदमाश गोलू ने पुलिस को बताया कि वह ऑटों में बैठकर लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए निकलते हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर ई रिक्शा को देखकर उसमें सवार हो जाते है। रास्ते में कोल्डड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाकर चालक को पिलाने दिया करते है। इस गिरोह ने अभी तक सात ई रिक्शा लूटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें