फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुराने विवाद में कहासुनी के बाद फायरिंग, युवक को लगी गोली

Tue, 12 Mar 2024 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के दौरान हाथापाई हो गई। इसी बीच एक पक्ष के युवक ने फायरिंग कर दी। आरोपी ने एक के बाद एक कई फायर किए, जिसमें दूसरे पक्ष का युवक घायल हो गया। आनन-फानन में उसे प्राइवेट ट्राॅमा सेंटर लाया गया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। सीओ जसराना ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी की। गांव नगला शीश निवासी सनी का मंडप समारोह तीन मार्च को था। इसमें कई रिश्तेदार शामिल हुए थे। समारोह में नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान सनी के चाचा का लड़का लकी भी नृत्य करने लगा। तभी वहां पहले से ही पड़ोस का युवक सौरभ नृत्य कर रहा था। डांस करते समय लकी के हाथ का कड़ा सौरभ के दोस्त के लग गया था। इसी बात पर विवाद होने लगा था। जिसे वहां के लोगों ने शांत करा दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को उसी विवाद को लेकर सौरभ और लकी में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई होने लगी। सौरभ ने मौका पाकर तमंचे से एक के बाद एक लगातार फायर किए। इसमें गोली लकी के पेट में जा लगी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर प्राइवेट ट्राॅमा सेंटर पहुंच गए। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उसका उपचार जारी है। मामले की जानकारी पर सीओ जसराना श्यामजीत सिंह और थाना प्रभारी उदयवीर मलिक मौके पर पहुंच गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें