फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पटाखे का गोदाम किया सील, चार पर केस दर्ज

Thu, 16 Oct 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसागंज। सिरसागंज पुलिस और तहसील की टीम ने बुधवार को सिरसागंज नगर पैगू रोड पर एक मकान में छापा मारकर पटाखों का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने लाखों रुपये के पटाखे सील कर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पटाखे रखे गोदाम को सील कर दिया है।
विज्ञापन

पटाखों के निर्माण व भंडारण करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसागंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पैगू रोड पर एक मकान में छापा मारा। पुलिस को मौके से 140 गत्ता कॉर्टन पटाखे बरामद किए। पुलिस ने बताया कि शिकोहाबाद निवासी आयुष सैनी और मनोज सैनी का माल भारी मात्रा में सिरसागंज में अंशुल के मकान में रखा मिला है। मौके पर मौजूद सीएफओ सतेंद्र कुमार पांडेय, तहसीलदार दुर्गाप्रसाद और लेखपाल सैफल गुप्ता ने मौके पर कार्यवाही करते हुए गोदाम को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें