फोटो30तिलक कालेज में आयोजित स्वदेशी मेला कार्यक्रम प्रस्तुत करते गायक हर्षित। स्त्रोत विभाग
फिरोजाबाद। तिलक कॉलेज में आयोजित स्वदेशी मेला में बुधवार को लोक गायक अंकित शर्मा एवं हर्षित शर्मा द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गए।दोनों ने देशभक्ति व भजनों पर लोग तालियां बटोरीं।
तिलक इंटर कॉलेज में स्वदेशी मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला में स्वयं सहायता समूह एवं कांच हस्तशिल्पियों के अलावा विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों ने अपने आइटम के स्टाल लगाए हैं।बुधवार को स्वदेशी मेला में आये लोक गायक अंकित शर्मा और हर्षित शर्मा ने मेला में मौजूद दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं। अंकित शर्मा द्वारा फिल्मी धुन पर गाया माना कि अपनी जेब से फकीर हैं... पर दर्शकों ने भरपूर तालियां बजाईं।वहीं हर्षित शर्मा ने भी लोकप्रिय गाना लिखे जो खत तुझे,वो तेरी याद में... सुनाया। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग संध्या सिंह के अलावा संदीप कुमार,तरूण कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।