थाना सिरसागंज क्षेत्र में लगी आग को बुझाते फायर विभाग के कर्मचारी
- फोटो : FIROZABAD
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के गांव पिसरा ठार स्थित झोंपड़ी में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से 41 हजार रुपये की नकदी, गृहस्थी का सामान और अनाज जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से करीब एक घंटे की कोशिश के बाद के आग पर काबू पाया।
गांव पिसरा ठार निवासी वीरपाल पुत्र अमृत सिंह की गांव के बाहर खेत में झोंपड़ी हैं। सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से झोंपड़ी में आग लग गई। तेज हवा होने के कारण आग ने भूसे की बुर्जियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में चीखपुकार मच गई।
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इससे पहले ही 41 हजार रुपये, गृहस्थी का सामान और अनाज राख हो गया।
में आग पर काबू पा लिया। वीरपाल ने बताया कि भैंस बेचने से मिली रकम झोंपड़ी में रखी थी। वह आग लगने का कारण नहीं बता सका। उसने बताया कि हादसे के समय वह परिवार के साथ खेत पर धान एकत्रित कर रहा था।