फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
नगला भाऊ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने से जला पडा सामान - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। औद्योगिक आस्थान स्थित ग्लास फैक्ट्री के गोदाम (पैकिंग यूनिट) में अज्ञात कारणों से बुधवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थान स्थित अंबर सीड्स एंड वर्क्स के गोदाम में बुधवार सुबह आठ बजे आग लग गई। श्रमिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग फैलती देखकर अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो दमकलों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से गोदाम में रखा हजारों रुपये कीमत के बॉक्स, पैकिंग आइटम जल गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह एवं फायर ऑफिसर लाखन सिंह भी मौके पर पहुंच गए और आग लगने का कारण पता नहीं चला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने कहा कि औद्योगिक आस्थान स्थित ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें