फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा जा रही शिकोहाबाद डिपो की बस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा जा रही शिकोहाबाद डिपो की बस में लगी आग
विज्ञापन

फिरोजाबाद। नोएडा जा रही शिकोहाबाद डिपो की बस में बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे सुभाष तिराहे के समीप आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
बृहस्पतिवार को शिकोहाबाद डिपो की बस सवारियां लेकर शिकोहाबाद से नोएडा जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे बस सुभाष तिराहा के समीप पहुंची थी। तभी बस के इंजन के पास आग लग गई। इंजन के पास से उठते धुंए को देख चालक ने बस को सड़क पर ही रोक दिया। आग लगने की जानकारी होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई और लोग दरवाजे और खिड़कियों से नीचे कूदने लगे। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सुभाष तिराहे पर रखे पानी के मटकों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच सूचना पर फायर विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग विकराल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
घर के बने तहखाने में लगी आग से झुलसी बालिका की मौत
फिरोजाबाद। लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में घर के अंदर बने तहखाने में बुधवार दोपहर आग लग गई थी। जिसकी चपेट में आने से महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष मुन्नीदेवी की 11 वर्षीय बेटी लक्ष्मी झुलस गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए थे। उपचार के दौरान बालिका की बृहस्पवितार को मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें