फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: आर्यावर्त बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कंप्यूटर और फर्नीचर जल गए; प्रभावित हो रहा कामकाज

Sun, 02 Jun 2024 07:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आर्यावर्त बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कंप्यूटर और फर्नीचर जल गए। मैनेजर ने कहा कि सामान जलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार सुबह आर्यावर्त बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मामले की जानकारी पर बैंक प्रबंधक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी फायर विभाग को दी। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंच गईं। काफी देर के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


घटना नारखी थाना क्षेत्र के बछगांव की है। यहां स्थित आर्यावर्त बैंक में रविवार सुबह करीब सात बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। बैंक से धुंआ उठता देख ग्रामीणों ने सूचना प्रबंधक को दे दी। जानकारी पर प्रबंधक मौके पर पहुंच गए। 

उन्होंने फायर विभाग को आग की सूचना दी। आग की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में बैंक के दो कंप्यूटर और फर्नीचर जल गया। सामान जलने से बैंक का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें