फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से रेडीमेट कपड़ों के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
थाना रसूलपुर क्षेत्र स्थित एक मकान में लगी आग लगने की घटना के वाद आग बुझाते फायर कर्मी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के गली नं. चार स्थित एक कमरे में रखे रेडीमेड कपड़ों में बिजली की शार्टसर्किट से आग लग गई। गली संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। एफएसओ मौके पर काफी देर तक मौजूद रहे।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के गली नं. चार निवासी राजाराम गुप्ता पुत्र विद्याराम गुप्ता के मकान के भूतल पर बने कमरे में रेडीमेड कपड़ों का गोदाम है। शुक्रवार को दोपहर के बाद अचानक ही गोदाम में धुंआ एवं आग निकलती देखी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। सूचना पर एफएसओ लाखन सिंह फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग जिस घर में लगी थी वह गली काफी संकरी होने के कारण पानी को लिफ्ट लेकर पहुंचाने के लिए फायर ब्रिगेड की एक और गाड़ी को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

आग बुझाने के बाद भी कपड़े होने के कारण काफी देर तक एफएसओ लाखन सिंह मौके पर मौजूद रहे। गोदाम स्वामी मनीष गुप्ता का कहना है कि कपड़े त्योहार को ध्यान में रखते हुए लाए थे। आग बिजली शार्ट सर्किट से ही लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें