जिला मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन करने के दौरान बोलते पूर्व सांसद अक्षय या
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अगस्त क्रांति दिवस पर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में जिले भर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा और कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया।
प्रदर्शन में भाग लेने को कार्यकर्ता लाल टोपी पहनकर बस और ट्रैक्टर-ट्रालियों से मुख्यालय पहुंचे। सपाइयों को हुजूम को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा। पूर्व सांसद अक्षय यादव ने उन्नाव और सोनभद्र प्रकरण उठाते हुए यूपी की योगी सरकार को घेरा। कहा, सूबे में कानून व्यवस्था तरह चौपट है।
गुरुवार को फिरोजाबाद में भी दिन दहाडे़ महिलाओं की हत्या कर दी। पूर्व सांसद ने उन्नाव कांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। जौहर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मो. आजम खान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम एक 27 सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार पांडे को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता में सपा जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता ने की।