फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बंटवारे को लेकर मारपीट, पथराव, 31 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद (एका)। गांव नकटपुर में मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 19 नामजद व 12 अज्ञात है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एका थाना क्षेत्र के गांव नकटपुर निवासी एवरन सिंह और मुकेश कुमार के बीच मकान के बंटवारे को लेकर शुक्रवार देर रात विवाद हुआ था। ग्रामीण मामले को शांत कराते तब तक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव करते हुए लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने एका थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख हमलावरों ने भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर सात लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ कर 19 लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार ने बताया कि एवरन सिंह और मुकेश के बीच मकान के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। 31 के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। इसमें 19 लोगों को नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महेश, सुभाष, अमरदीप, मुकेश, सौरभ, राजकमल, विजय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि फरार चल रहे एवरन सिंह, विजय बहादुर, बबलू, लायक सिंह, सोनू, राहुल, आकाश, महीपाल, जबर सिंह, अनिल, कमलेश और जगदीश की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है। जांच के दौरान जो नाम प्रकाश में आएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें