शिकोहाबाद। पारिवारिक जमीन के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे को पीटा और पथराव किया। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। पीड़ित की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नसीरपुर राजकीय इंटर कॉलेज के समीप निवासी विमल कुमार का आरोप है कि रामनरेश उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। पीड़ित की चाची विमला देवी 30 अगस्त को भैंस बांधने गईं थीं। तभी रामनरेश की पत्नी अनीता, बेटी शिवानी ने विरोध किया और पुत्र शिवम ने लाठी-डंडे से विमला देवी की पिटाई कर दी। बचाने आईं चाची लक्ष्मी, चाचा उपेंद्र और मां उपीशा देवी को भी आरोपियों ने पीटा। ग्रामीणों के आने पर आरोपियों ने छत से पत्थरबाजी की। वारदात में पीड़ित, मां, चाचा और दोनों चाची घायल हो गए।