फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी में उमड़ें बुखार, खांसी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कभी कोहरा तो कभी कड़ी धूप। मौसम का हर रोज बदलता मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में करीब साढे़ तीन सौ मरीज पहुंचे। दवा काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीन दिन पहले तक ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 170 से 200 के बीच थी। सोमवार को ओपीडी में लगभग साढे़ तीन सौ मरीज पहुंचे। सीएचसी में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
मौसम के बदलाव से बच्चे अधिक बीमार हो रहे हैं। इसमें अधिकांश खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द और कोल्ड डायरिया से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डा. एलके गुप्ता ने बताया कि बालरोग के 20 पलंग के वार्ड में 18 बच्चे भर्ती हैं। जबकि एसएनसीयू में 12 पलंग के वार्ड में 22 नवजात शिशुओं को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसएम गुप्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। सोमवार को ओपीडी में करीब 350 मरीज मेडिसन विभाग में आए। जब लगातार धूप निकलेगी तब बुखार और खांसी के मरीज कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें