फिरोजाबाद। सोमवार से वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। पहला दिन रोज-डे मनाया गया। लोगों ने अपने वैलेंटाइन को फूल देकर अपने मन की बात कही। किसी ने लाल तो किसी ने पीला गुलाब देकर दोस्ती का इजहार किया गया। फूलों की दुकानों एवं गिफ्ट गैलरियों पर भीड़ रही।
गांधी पार्क चौराहे पर फूलों की दुकानों पर भीड़ नजर आई। बाजार में भी गिफ्ट गैलरियों पर आर्टिफिशियल गुलाब सजे दिखाई दिए। अलग-अलग तरह के गुलाब के फूलों की डिमांड रही। रोज डे पर दोस्ती की शुरुआत हो चुकी है, बात अब प्रपोज करने को आ गई। मंगलवार को प्रपोज डे मनाया जाएगा।