मोहल्ला हिमायूंपुर में मकान की दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से दो बच्चियां घायल हो गई। एक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर और दूसरी बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिमायूंपुर वाटिका के पीछे रामवीर सिंह और हरि सिंह का मकान है। रामवीर सिंह के मकान में सर्वेश और रामू परिवार के साथ रहते हैं। रविवार दोपहर दो बजे रामू की पुत्री राखी (4) और सर्वेश की पुत्री दुर्गा (4) पोलियो रोधी दवा पीने हरी सिंह के मकान के समीप से गुजर रही थी। तभी हरी सिंह के मकान की दीवार भरभराकर गिर गई और बच्चियां दीवार की चपेट में आ गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में राखी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, वहीं दुर्गा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि मामले में देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।