फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रालयों में जासूसी दुर्भाग्यपूर्ण :रामगोपाल यादव

Sun, 22 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि जनपद में खराब सड़क बनाने वाले ठेकेदारों के साथ संबंधित जेई भी जेल जाएंगे। खराब सड़कें बनाना जनता के साथ धोखा है। यह जवाब उन्होंने पूछे गए सवाल के लिए दिया।
विज्ञापन

वह शिकोहाबाद के गांव डाहिनी में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। यहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र में पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े दस्तावेज लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान युवा मंत्री हैं। वे इस संबंध में कठोर कार्रवाई करेंगे। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के बसपा में जाने संबंधित बल्क एसएमएस के संबंध में रामगोपाल यादव ने कहा कि यह सब खुराफात है। विधायक हरिओम यादव तहरीर देगें तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान लोगों ने समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपे। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी यादव, विधायक ओमप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, पूर्व विधायक झाऊलाल यादव, दुग्ध संघ अध्यक्ष रामसेवक यादव, लाखन सिंह यादव,  विधायक प्रतिनिधि विजय प्रताप छोटू, राहुल यादव, रामप्रकाश यादव आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें