फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बना हैवान: आठ साल की मासूम बेटी संग रात में दरिंदगी, सुबह ऐसे हाल में थी वो...देखकर कांप गई मां

Thu, 01 May 2025 02:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी को हवस का शिकार बना लिया। जानकारी सुबह हो सकी, जब मासूम ने हालत बिगड़ने पर मां को सारी बात बताई। 

 
विज्ञापन
बच्ची सांकेतिक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घिनौनी घटना सामने आई है। एक सौतेले पिता ने अपनी आठ वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब अपनी मां को यह बात बताई तो वह सन्न रह गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ICSE ISC Result 2025: खेले-कूदे भी और बन गए नवाब...ये हैं वो होनहार, जिनके नंबर जानकर चौंक जाएंगे

 

पुलिस के अनुसार, मक्खनपुर के एक गांव के निवासी बबलू ने अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी की थी। उसकी पत्नी के पहले से दो बच्चे थे। बुधवार रात जब महिला नीचे सो रही थी, तब बबलू ने अपनी आठ वर्षीय सौतेली बेटी को छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़ें -  UP: पैर की हड्डी टूटने पर जिस डॉक्टर ने किया ऑपरेशन...अब उसे ही देना पड़ा पूरा खर्चा, जानें क्या है पूरा मामला


 

सुबह होने पर बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल भेजा गया है। 


ये भी पढ़ें -  UP: शराब पीने के लिए इन दो युवकों ने किया ऐसा काम...जिसे करने में कांप जाएंगे, पुलिस ने दबोच लिए


 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया और सीओ शिकोहाबाद प्रवीन तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें