फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ब्यूटी पॉर्लर में सज रही थी दुल्हन, बराती खा रहे थे खाना, तभी मचा ऐसा बवाल...खून से सन गए लोग, टूट गई शादी

Thu, 01 May 2025 02:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ब्यूटी पार्लर में जयमाला से पहले तैयार हो रही दुल्हन के सपने उस समय चूर-चूर  हो गए, जब पता चला कि अब शादी नहीं होगी। शादी में छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि सात फेरे से पहले ही रिश्ता टूट गया। 

 
विज्ञापन
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में बुधवार रात एक बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। काफी देर तक चले विवाद के बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। कन्या पक्ष का कहना है कि बरातियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वे वापस चले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पिता बना हैवान: आठ साल की मासूम बेटी संग रात में दरिंदगी, सुबह ऐसे हाल में थी वो...देखकर कांप गई मां


 

थाना टूंडला के नगला गोला निवासी रामबाबू लोधी के पुत्र अमन की शादी मक्खनपुर के नगला मवासी में तय हुई थी। बारात संतोषी गेस्ट हाउस पहुंची और सभी रस्में पूरी होने के बाद बरात चढ़ाई गई। इस दौरान डीजे पर एक युवती नाच रही थी, तभी एक युवक ने उसे रुपये दिए। 

ये भी पढ़ें -  UP: सांसद पर हुए हमले का विरोध... देखें सपा का शक्ति प्रदर्शन, एमजी रोड पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़


 

इसे छेड़छाड़ मानते हुए कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। पीटने वाला युवक दूल्हे का भांजा था, जिससे विवाद और बढ़ गया। घायल युवक को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। 


ये भी पढ़ें -  UP: पैर की हड्डी टूटने पर जिस डॉक्टर ने किया ऑपरेशन...अब उसे ही देना पड़ा पूरा खर्चा, जानें क्या है पूरा मामला



 
विज्ञापन

अपने रिश्तेदार को घायल देखकर दूल्हा भी नाराज हो गया और उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई और गेस्ट हाउस में सन्नाटा छा गया। बारातियों के लिए बना खाना रखा रह गया और शादी की रस्में अधूरी रह गईं। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है, लेकिन कोई शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें