फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परिजन गए थे शादी में, चोरों ने चटकाए ताले

Sat, 17 Feb 2024 07:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। एक गांव के दो मकानों के शुक्रवार रात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमती आभूषण, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। एक ही रात में दो घरों में चोरी होने से ग्रामीण भयभीत हैं।थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी देवीचरन अपने परिवार सहित 14 फरवरी को आगरा रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने उनके घर का टूटा हुआ ताला देखा तो उन्हें फोन से अवगत कराया। घर पहुंचे देवीचरन ने पाया कि घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, इन्वर्टर की बैटरी, 20 हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

इसी रात चोर गांव के ही धर्मबाबू के घर से पीतल के बर्तन व कपड़े आदि भी चोरी कर ले गए। देवीचरन ने पुलिस में चोरी की तहरीर दी है। वहीं एक ही रात में दो घरों में चोरी होने से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित का कहना है, घटनाओं की जांच कर रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें