फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मकान में आग लगने की दी झूठी सूचना

Tue, 14 Nov 2023 07:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में आग लगने की दी झूठी सूचना
विज्ञापन


शिकोहाबाद। सोमवार देर रात मानसिक रूप से कमजोर युवक ने शिकोहाबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दौड़ाया। युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को मकान में आग लगने की सूचना दे दी। जिससे थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची दोनों टीमों ने जांच के बाद मामला झूठा पाया। तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत आवगंगा-बुढ़रई रोड निवासी एक युवक के घर के बाहर लगी हुई फूलों की माला को कोई अन्य शरारती युवक तोड़ ले गया। जिसके चलते पीड़ित युवक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को मकान में भीषण आग लगने की सूचना दे दी। जैसे ही मकान में भीषण आग लगने की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को मिली। दोनों ही टीमों के सूचना पाकर होश उड़ गए। दोनों ही टीमों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची, तो आसपास पूछताछ करने के बाद जांच में मामला झूठा मिला। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक के घर के बाहर लगी हुई माला कोई अन्य युवक तोड़कर ले गया था। जिसके चलते उसने पुलिस बुलाने के लिए मकान में आग की झूठी सूचना दी थी। युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन




फोटो-02-आग की झूठी सूचना होने पर वापस लौटती फायर ब्रिगेड की टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें