फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, विरोध करने पर पीटा

Tue, 14 Nov 2023 07:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। सोमवार दोपहर को बाइक से घर जा रहे युवक को ऑटो ने टक्कर मार दी है। हादसे में घायल व उसके साथियों ने विरोध जताया तो ऑटो चालक व उसके साथियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया है। घायल बाइक सवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव चुल्हावली निवासी अमर सिंह सोमवार को दोपहर एक बजे बाजार से खरीदारी कर सुभाष चौराहा से फिरोजाबाद रोड होते हुए गांव जा रहा था। उसकी बाइक हाईवे स्थित केडी होटल के निकट पहुंची तभी एक ऑटो ने उसकी बाइक में साइड मार दी। बाइक के फिसलने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उठते हुए ऑटो को रोककर उससे बात कर रहा था तभी केडी होटल के मालिक और कर्मचारी महेश, अमन, शिशुपाल लाठी और डंडे लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। इस बीच उसे बचाने अनिल, सोनू, ज्ञान सिंह निवासी लातमपुर नगला दुलई थाना नगला सिंघी आए तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। अमर सिंह ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें