फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जीजा-साले के विवाद में दी लूट की झूठी सूचना, पुलिस करेगी कार्रवाई

Sat, 20 Dec 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। शहर के स्टेशन रोड पर शुक्रवार देर रात लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, तो मामला लूट का नहीं बल्कि जीजा-साले के बीच आपसी विवाद और मारपीट का निकला।
विज्ञापन

नगला सिंघी क्षेत्र के निवासी वीरेंद्र बघेल (हलवाई) रात करीब 10 बजे काम से लौट रहे थे। स्टेशन रोड पर उनका विवाद अपने साले अनिल और उसके साथियों से हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद वीरेंद्र ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। वीरेंद्र का आरोप था कि हमलावर उसका सामान ले गए हैं, जबकि रुपये सड़क पर पड़े मिले। दूसरी ओर, साले अनिल ने भी वीरेंद्र के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में लूट की बात पूरी तरह गलत पाई गई है। जीजा-साले के झगड़े को लूट का रूप देकर पुलिस को दौड़ाने वाले वीरेंद्र के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें