शिकोहाबाद। दुकानों को फर्जी तरीके से हड़पने के आरोप में एक वृद्धा की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर शिकोहाबाद पुलिस ने छः लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव गागई निवासी वृद्धा गुड्डी देवी ने गत 8 अक्टूबर 2025 को सोमलता देवी से दो दुकानों को खरीदा था। जिनका उसने बैनामा कराया था। वह दुकानें अब नगरपालिका में भी पीड़िता के नाम दर्ज हैं। आरोप है कि वृद्धा के परिवार में अकेले होने का लाभ उठाकर आरोपी अवधेश कुमार निवासी मोहल्ला खेड़ा शिकोहाबाद ने सुनीता देवी से गत 9 जनवरी 2026 को दुकानों का फर्जी बैनामा करा लिया, जबकि सुनीता देवी संपत्ति की मालिक भी नहीं है। पीड़िता ने पहले थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय के आदेश पर थाना शिकोहाबाद में आरोपी अवधेश कुमार, उसके पुत्र शिवा कुमार निवासीगण मोहल्ला खेड़ा शिकोहाबाद, अजय कुमार, उसकी पत्नी सुनीता देवी निवासीगण सलेमपुर करखा नगला खंगर, हरवेंद्र शर्मा निवासी शांति नगर खेड़ा शिकोहाबाद तथा उसका भाई संजय कुमार निवासी सुभाष पार्क स्टेशन रोड शिकोहाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।