फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: व्यवसायिक गैस चाहिए तो पीएनजी का लेना होगा कनेक्शन

Tue, 24 Mar 2026 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति जल्द ही सुचारू होने की उम्मीद है। केंद्र व राज्य सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने भी गैस कंपनियों को पत्राचार किया है। मगर, अभी आपूर्ति 50 फीसदी ही होगी। शर्त यह भी रखी है गई कि होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक, औद्योगिक एलपीजी उपभोक्ताओं को पीएनजी के लिए आवेदन करना होगा, ताकि एलपीजी का इस संकट के समय में दुरुपयोग न हो।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा किए गए पत्राचार के बाद अब उम्मीद है कि जल्द ही जिले में छोटी व्यावसायिक इकाइयों जैसे होटल, छोटे कारखानेदार, रेस्तरां और अन्य को जल्द ही व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति मिलना शुरू हो जाएगी। इससे एक बार फिर से कामकाज पूरी क्षमता के साथ पटरी पर लौट आएगा। हालांकि केंद्र सरकार के आदेश के क्रम में भी यह भी तय किया गया कि पीएनजी कनेक्शन को अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा सभी व्यवसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को तेल विपणन कंपनियों के पास पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। कंपनियां उनके कार्यक्षेत्र और वार्षिक खपत का पूरा रिकॉर्ड रखेंगी।





पूर्ति विभाग ने 6 हजार उपभोक्ताओं का डाटा एजेंसियों को सौंपा

- अवैध एलपीजी रीफिलिंग पर नकेल, पीएनजी कनेक्शन है तो नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर

- गैस एजेंसी संचालक-कर्मियों को एलपीजी बुकिंग के समय आधार और मोबाइल नंबर से होगा मिलान

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। शहर में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अब जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें एलपीजी सिलिंडर की सुपुर्दगी नहीं की जाएगी। इसके लिए पूर्ति विभाग ने गेल गैस कंपनी से शहर के करीब 6 हजार पीएनजी उपभोक्ताओं का डाटा प्राप्त कर सभी गैस एजेंसी संचालकों को उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन


प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, अब गैस एजेंसियां किसी भी उपभोक्ता की बुकिंग स्वीकार करने से पहले पीएनजी डेटाबेस से उसका मिलान करेंगी। बुकिंग के समय उपभोक्ता का नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड संख्या का मिलान अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय और एसडीएम सदर सत्येंद्र कुमार को सौंपी है, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें