फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी एवं पुलिस ने पकड़ा सीमेंट का नकली कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र में नामी कंपनियों के नाम से सीमेंट के नकली कारोबार की सूचना पर एसओजी एवं कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की। इस दौरान दो कंपनियों की खाली एवं भरी हुई बोरियां मिलीं। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा सीमेंट को नकली बताए जाने पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

एसओजी को जसराना क्षेत्र के गांव नूरपुर के पास एक विद्यालय में सीमेंट के नकली कारोबार की सूचना मिली। छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में एसीसी एवं अल्ट्राटेक कंपनी की खाली एवं भरी हुई बोरियां मिलीं। पास में ही सीमेंट कूटने एवं छानने के उपकरण भी मिले। पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए।
पुलिस ने एसीसी सीमेंट के जनपद के अधिकृत विक्रेता केशवदेव गुप्ता एवं अल्ट्राटेक सीमेंट के जसराना के अधिकृत विक्रेता नितिन गुप्ता को मौके पर बुलाकर जांच कराई। दोनों ने सीमेंट का कंपनी से कोई लेना-देना न होने की बात कहते हुए सीमेंट के नकली कारोबार की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने उपकरण एवं सीमेंट की बोरियों को जब्त कर लिया। सीओ देवेंद्र सिंह ने कहा सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर सीमेंट का नकली कारोबार पकड़ा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें