फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गर्मी और धूल भरी हवा से आंखों में बढ़ी दिक्कत, बढ़े मरीज

Thu, 01 May 2025 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी और धूल भरी हवा से लोग की आंखों में परेशानी बढ़ी है। एलर्जी से आंख में खुजली, चुभन, जलन और पानी जाने की समस्या हो रही है। इससे आंख के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक इलाज के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी और गर्म हवा की चपेट में आने के बाद लोग आंखों के दर्द से पीडि़त हो रहे हैं। स्थिति यह है कि मेडिकल कॉलेज में सौ से अधिक मरीज आंखों से जुड़ी परेशानी के पहुंच रहे हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग की ओपीडी के लिए 126 लोगों ने पर्चा बनवाया।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा उपाध्याय ने बताया कि लू आंखों के लिए खतरनाक है। इससे आंखों का लाल होना, जलन और ड्राईनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इंफेक्शन का जोखिम भी रहता है। जिन लोगों का मोतियाबिंद सहित अन्य आंखों से जुड़े ऑपरेशन हुए हैं, उन्हें लू से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये बरतें सावधानी
- तेज धूप और धूल से बचें।
- घर से बाहर निकलने पर काला चश्मा लगाएं।
- परेशानी होने पर ताजा, ठंडा पानी से आंखों को धोएं।
- आंख को मसले और रगड़ें नहीं
- पानी आने पर साफ सूती रुमाल व कपड़े से पोछे।
- डॉक्टर की सलाह पर ही नियमित दवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें