फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक माह में आधे वृद्धावस्था पेंशन धारकों का हो पाया सत्यापन

Thu, 01 May 2025 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पहली अप्रैल से वृद्धावस्था पेंशनधारकों का सत्यापन किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं ग्रामीण अंचल में पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। जिले में 52.50 प्रतिशत का सत्यापन हो सका है। डीएम रमेश रंजन ने निर्धारित अवधि में सभी को सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 73114 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। अपात्रों के नाम हटाने के लिए यह कदम उठाया गया है। डीएम ने हिदायत दी है कि इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में वृद्धजन की आय सीमा 46080 तथा शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये वार्षिक होने पर ही पेंशन की हकदार बन सकेंगी। योजना के पात्रों को त्रैमासिक एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से बैंक खातों में दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें